सेंसेक्स 110 अंक और निफ्टी 38 पॉइंट नीचे खुला, गुरुवार को अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 101 अंक नीचे बंद हुआ था https://ift.tt/2zkqJTI - SAARTHI BUSINESS NEWS

Business News, New Ideas News, CFO News, Finance News, Startups News, Events News, Seminar News

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Friday, May 22, 2020

सेंसेक्स 110 अंक और निफ्टी 38 पॉइंट नीचे खुला, गुरुवार को अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 101 अंक नीचे बंद हुआ था https://ift.tt/2zkqJTI

सप्ताह में आज शुक्रवार को कारोबार के आखिरी दिन बीएसई 110.12अंक नीचे और निफ्टी 38.35पॉइंट की गिरावट के साथ खुला। इससे पहले गुरुवार को बीएसई और निफ्टी बढ़त के साथ बंद हुआ था। कल सुबह बीएसई 85.68 अंक ऊपर और निफ्टी 12.9 पॉइंट की बढ़त के साथ खुला था। दिनभर की ट्रेडिंग के दौरान बीएसई में 370 अंक की बढ़त देखने को मिली। वहीं, निफ्टी भी 112 पॉाइंट ऊपर जाने में कामयाब रहा। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 114.29 अंक या 0.37% ऊपर 30,932.90 पर और निफ्टी 39.70 पॉइंट या 0.44% ऊपर 9,106.25 पर बंद हुआ था।

दुनियाभर के बाजार गिरावट के साथ बंद

गुरुवार को दुनियाभर के बाजारों में गिरावट देखने को मिली। अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 0.41 फीसदी की गिरावट के साथ 101.78 अंक नीचे 24,474.10 पर बंद हुआ। वहीं, अमेरिका के दूसरे बाजार नैस्डैक 0.97 फीसदी गिरावट के साथ 90.89 अंक नीचे 9,284.88 पर बंद हुआ। दूसरी तरफ, एसएंडपी 0.78 फीसदी गिरावट के साथ 23.10 पॉइंट नीचे 2,948.51 पर बंद हुआ। चीन का शंघाई कम्पोसिट 1.01 फीसदी गिरावट के साथ 28.86 अंक नीचे 2,839.06 पर बंद हुआ। इधर इटली, फ्रांस, जर्मनी के बाजार में भी गिरावट रही।

कोरोना से देश और दुनिया में मौतें

देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1,18,235 हो गई है। इनमें 66,090 की रिपोर्ट पॉजीटिव है। वहीं 48,553 संक्रमित ठीक हो गए हैं। देश में अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 3,585 हो चुकी है। ये आंकड़े covid19india.org के अनुसार हैं। दूसरी तरफ, दुनियाभर में कोरोनावायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 5,194,210 हो चुकी है। इनमें 334,621 की मौत हो चुकी है। अमेरिका में कोरोना से मरने वालों की संख्या 96,354 हो चुकी है।

09:15 AMसेंसेक्स 138.30 अंक नीचे 30,794.60 पर और निफ्टी 60.70 पॉइंट नीचे 9,045.55 पर कारोबार कर रहा है।

गुरुवार को अमेरिकी बाजार गिरावट के साथ बंद



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
BSE NSE Sensex Today | Stock Market Latest Update: May 22 Share Market, Trade BSE, Nifty, Sensex Live News Updates

No comments:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages