सेंसेक्स 358 अंक और निफ्टी 107 पॉइंट ऊपर खुला, सोमवार को अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 358 अंक ऊपर बंद हुआ था https://ift.tt/2Ynl8pZ - SAARTHI BUSINESS NEWS

Business News, New Ideas News, CFO News, Finance News, Startups News, Events News, Seminar News

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Tuesday, April 28, 2020

सेंसेक्स 358 अंक और निफ्टी 107 पॉइंट ऊपर खुला, सोमवार को अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 358 अंक ऊपर बंद हुआ था https://ift.tt/2Ynl8pZ

सप्ताह में आज कारोबार के दूसरे दिन बाजार बढ़त के साथ खुला। सेंसेक्स 358.83 अंक ऊपर और निफ्टी 107.5 पॉइंट ऊपर खुला। इससे पहले सोमवार को सुबह सेंसेक्स 331.82 अंक ऊपर और निफ्टी 105.30 पॉइंट ऊपर खुला था। ट्रेडिंग के दौरान बाजार 750 अंक से ज्यादा ऊपर जाने में कामयाब रहा था। सेंसेक्स 415.86 अंक ऊपर 31,743.08 पर और निफ्टी 127.90 पॉइंट ऊपर 9,282.30 पर बंद हुए थे। कोरोना महामरी ने म्यूचुअल फंड पर तरलता का दबाव डाला है। इस दबाव को कम करने के लिए 50 हजार करोड़ रुपए के म्यूचुअल फंड के लिए विशेष तरलता सुविधा देने का निर्णय लिया गया है। जिसके चलते सोमवार को बाजार में तेजी रही थी।

दुनियाभर के बाजारों में रही बढ़त
सोमवार को अमेरिकी बाजार बढ़त के साथ बंद हुए। अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 1.51 फीसदी की बढ़त के साथ 358.51 अंक ऊपर 24,133.80 पर बंद हुआ। वहीं, अमेरिका के दूसरे बाजार नैस्डैक 1.11 फीसदी बढ़त के साथ 95.64 अंक ऊपर 8,730.16 पर बंद हुआ। दूसरी तरफ, एसएंडपी 1.47 फीसदी बढ़त के साथ 41.74 पॉइंट ऊपर 2,878.48 पर बंद हुआ। हालांकि, चीन का शंघाई कम्पोजिट 0.30 फीसदी गिरावट के साथ 8.50 पॉइंट नीचे 2,807.00 पर बंद हुआ। इधर फ्रांस, इटली, जर्मनी के बाजार भी बढ़त के साथ बंद हुए।

कोरोनो से देश और दुनिया में मौतें
देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 29,458 हो गई है। इनमें 21,382 की रिपोर्ट पॉजीटिव है। वहीं 7,137 संक्रमित ठीक हो गए हैं। देश में अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 939 हो चुकी है। ये आंकड़े covid19india.org के अनुसार हैं। दूसरी तरफ, दुनियाभर में कोरोनावायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 3,065,372 हो चुकी है। इनमें 211,606 की मौत हो चुकी है। इसी दौरान 921,793 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। अमेरिका में कोरोना से मरने वालों की संख्या 56,797 हो चुकी है।

09:30 AM बीएसई के 23 में से 7 सेक्टर में गिरावट और अन्य सभी में बढ़त है।

09:27 AM बीएसई एक सिर्फ एक इंडेक्स को छोड़कर अन्य सभीबढ़त के साथ खुले।

09:24 AM बीएसई सेंसेक्स 30 में 8 कंपनियों के शेयरों में गिरावट और 22 कंपनियों के शेयरों में बढ़त है। इंडसइंड बैंक के शेयरों में सबसे ज्यादा 9.99% की बढ़त है।

09:15 AMसेंसेक्स 355.00 अंक ऊपर 32,098.08 पर और निफ्टी 84.30 पॉइंट ऊपर 9,366.60 पर कारोबार कर रहा है।

अमेरिकी बाजारों में बढ़त, चीनी बाजारमें गिरावट

चीन का शंघाई कम्पोजिट 0.30 फीसदी गिरावट के साथ 8.50 पॉइंट नीचे 2,807.00 पर बंद हुआ।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
सोमवार को 415 अंक की बढ़त के साथ बंद हुआ बाजार आज 358 अंक ऊपर खुला।

No comments:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages