सेंसेक्स 173 अंक और निफ्टी 39 पॉइंट ऊपर खुला, गुरुवार को अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 377 अंक ऊपर बंद हुआ था https://ift.tt/3cxdDAY - SAARTHI BUSINESS NEWS

Business News, New Ideas News, CFO News, Finance News, Startups News, Events News, Seminar News

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Friday, May 15, 2020

सेंसेक्स 173 अंक और निफ्टी 39 पॉइंट ऊपर खुला, गुरुवार को अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 377 अंक ऊपर बंद हुआ था https://ift.tt/3cxdDAY

सप्ताह में आज शुक्रवार को कारोबार के आखिरी दिन बाजार बढ़त के साथ खुला। सेंसेक्स 173.39अंक ऊपर और निफ्टी 39.65पॉइंट ऊपर खुला। हालांकि, पहले ही मिनट की ट्रेडिंग में बाजार में गिरावट आ गई। इससे पहले गुरुवार को बाजार भारी गिरावट के साथ बंद हुआ था। कल सुबह सेंसेक्स 542.28 अंक नीचे और निफ्टी 169.6 पॉइंट नीचे खुला। दिनभर की ट्रेडिंग के दौरान सेंसेक्स 955 अंक से ज्यादा नीचे गिर गया था। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 885.72 अंक नीचे 31,122.89 पर और निफ्टी 240.80 पॉइंट नीचे 9,142.75 पर बंद हुआ।

दुनियाभर के बाजारों में रहा उतार-चढ़ाव
गुरुवार को दुनियाभर के बाजारों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 1.62 फीसदी की बढ़त के साथ 377.37 अंक ऊपर 23,625.30 पर बंद हुआ। वहीं, अमेरिका के दूसरे बाजार नैस्डैक 0.91 फीसदी बढ़त के साथ 80.55 अंक ऊपर 8,943.72 पर बंद हुआ। दूसरी तरफ, एसएंडपी 1.15 फीसदी बढ़त के साथ 32.50 पॉइंट ऊपर 2,852.50 पर बंद हुआ। चीन का शंघाई कम्पोसिट 0.01 फीसदी बढ़त के साथ 0.39 अंक ऊपर 2,870.74 पर बंद हुआ था। इधर फ्रांस, जर्मनी, कनाडा के बाजार गिरावट के साथ बंद हुए।

कोरोना से देश और दुनिया में मौतें

देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 81,997 हो गई है। इनमें 51,374 की रिपोर्ट पॉजीटिव है। वहीं 27,969 संक्रमित ठीक हो गए हैं। देश में अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 2,649 हो चुकी है। ये आंकड़े covid19india.org के अनुसार हैं। दूसरी तरफ, दुनियाभर में कोरोनावायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 4,525,420 हो चुकी है। इनमें 303,372 की मौत हो चुकी है। अमेरिका में कोरोना से मरने वालों की संख्या 85,533 हो चुकी है।

09:23 AM

बीएसई सेंसेक्स 30 में शामिल 9 कंपनियों के शेयरों में बढ़त और 21 कंपनियों के शेयरों में गिरावट है।

09:15 AM

सेंसेक्स 116.70 अंक नीचे 31,006.19 पर और निफ्टी 24.45 पॉइंट नीचे 9,118.30 पर कारोबार कर रहा है।

अमेरिकी बाजार बढ़त के साथ बंद

गुरुवार को दुनियाभर के बाजारों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 1.62 फीसदी की बढ़त के साथ 377.37 अंक ऊपर 23,625.30 पर बंद हुआ।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
BSE NSE Today | Stock Market Latest Update: May 15 Share Market, Trade BSE, Nifty, Sensex Live News Updates

No comments:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages