सेंसेक्स 387 अंक और निफ्टी 96 पॉइंट ऊपर खुला, शुक्रवार को अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 455 अंक ऊपर बंद हुआ था https://ift.tt/2YYePcm - SAARTHI BUSINESS NEWS

Business News, New Ideas News, CFO News, Finance News, Startups News, Events News, Seminar News

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Monday, May 11, 2020

सेंसेक्स 387 अंक और निफ्टी 96 पॉइंट ऊपर खुला, शुक्रवार को अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 455 अंक ऊपर बंद हुआ था https://ift.tt/2YYePcm

सप्ताह में आज कारोबार के पहले दिन बाजार बढ़त के साथ खुला। सेंसेक्स 387.64 अंक ऊपर और निफ्टी 96.65 पॉइंट ऊपर खुला।ट्रेडिंग के आधा घंटा बाद ही बीएसई सेंसेक्स 650 अंक से भी ऊपर जाने में कामयाब रहा। इससे पहले शुक्रवार, 8 मई को बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ था। दिनभर की ट्रेडिंग के दौरान सेंसेक्स 645 अंक तक ऊपर जाने में कामयाब रहा था। हालांकि, कारोबार के अंत में सेंसेक्स 199.32 अंक या 0.63% ऊपर 31,642.70 पर और निफ्टी 52.45 पॉइंट या 0.57% ऊपर 9,251.50 पर बंद हुआ था।

दुनियाभर के बाजार बढ़त के साथ बंद
शुक्रवार को दुनियाभर के बाजारों में तेजी देखी गई। अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 1.91 फीसदी की बढ़त के साथ 455.43 अंक ऊपर 24,331.30 पर बंद हुआ था। वहीं, अमेरिका के दूसरे बाजार नैस्डैक 1.58 फीसदी बढ़त के साथ 141.66 अंक ऊपर 9,121.32 पर बंद हुआ था। दूसरी तरफ, एसएंडपी 1.69 फीसदी बढ़त के साथ 48.61 पॉइंट ऊपर 2,929.80 पर बंद हुआ था। चीन का शंघाई कम्पोसिट 0.40 फीसदी बढ़त के साथ 11.72 अंक ऊपर 2,907.06 पर बंद हुआ था। इधर फ्रांस, जर्मनी, इटली के बाजार भी बढ़त के साथ बंद हुए।

कोरोना से देश और दुनिया में मौतें
देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 67,161 हो गई है। इनमें 43,976 की रिपोर्ट पॉजीटिव है। वहीं 20,969 संक्रमित ठीक हो गए हैं। देश में अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 2,212 हो चुकी है। ये आंकड़े covid19india.org के अनुसार हैं। दूसरी तरफ, दुनियाभर में कोरोनावायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 4,180,305 हो चुकी है। इनमें 283,860 की मौत हो चुकी है। इसी दौरान 1,490,182 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। अमेरिका में कोरोना से मरने वालों की संख्या 80,787 हो चुकी है।

09:45 AM सेंसेक्स 614.46 अंक ऊपर 32,257.16 पर और निफ्टी 173.10 पॉइंट ऊपर 9,424.60 पर कारोबार कर रहा है।

सरकार की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार अप्रैल 2020 में 9.93 मिलियन टन ईंधन की खपत हुई है। जो पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 45.8 फीसदी कम रही है। यह 2007 के बाद सबसे कम खपत रही है।

रिलायंसइंडस्ट्रीज (आरआईएल) ने राइट्स इश्यू का रिकॉर्ड डेट तय कर दिया है। रिकॉर्ड डेट गुरुवार 14 मई 2020 का तय किया गया है। कंपनी ने एक बयान में रविवार को इसकी जानकारी दी। कंपनी ने साथ ही बताया कि उसे बीएसई और एनएसई से राइट्स इश्यू लाने की अनुमति भी मिल गई है।

09:32 AMनिफ्टी 50 के टॉप-10 गेनर और लूजर स्टॉक्स; अभी सिर्फ 3 स्टॉक्स में भी गिरावट है।

09:27AMबीएसईसेंसेक्स के सभी 23 सेक्टर में अभी बढ़त है।

09:27AMबीएसईसेंसेक्स के 32 इंडेक्स में से 31 में अभी बढ़त है।

09:23AMबीएसईसेंसेक्स 30 में शामिल 28 कंपनियों में के शेयरों में बढ़त है। इंडसइंड बैंक के शेयरों में सबसे ज्यादा 3.35% बढ़त है।

09:15 AMसेंसेक्स 429.32 अंक ऊपर 32,072.02 पर और निफ्टी 102.90 पॉइंट ऊपर 9,354.40 पर कारोबार कर रहा है।

सभी अमेरिकी बाजार बढ़त के साथ बंद हुए

शुक्रवार को अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 1.91 फीसदी की बढ़त के साथ 455.43 अंक ऊपर 24,331.30 पर बंद हुआ था।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
अमेरिकी बाजारों की बढ़त का असर भारतीय बाजारों पर भी दिख रहा है, आज सेंसेक्स 387 अंक ऊपर खुला है।

No comments:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages