आरोग्य संजीवनी पॉलिसी में मिलेगा 5 लाख रुपए तक का इंश्योरेंस, कोरोना के साथ ही बुनियादी स्वास्थ्य जरूरतें होंगी कवर https://ift.tt/3dVsHZp - SAARTHI BUSINESS NEWS

Business News, New Ideas News, CFO News, Finance News, Startups News, Events News, Seminar News

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Tuesday, May 19, 2020

आरोग्य संजीवनी पॉलिसी में मिलेगा 5 लाख रुपए तक का इंश्योरेंस, कोरोना के साथ ही बुनियादी स्वास्थ्य जरूरतें होंगी कवर https://ift.tt/3dVsHZp

कोरोनावायरस को देखते हुए आरोग्य संजीवनी पॉलिसी को लॉन्च किया गया है। इसके तहत साधारण और स्वास्थ्य बीमा कंपनियों से बुनियादी स्वास्थ्य जरूरतों के लिए अधिकतम 5 लाख और न्यूनतम एक लाख रुपए वाला प्रोडक्ट अनिवार्य तौर पर ऑफर करने के लिए कहा गया है।

क्यों शुरू की गई ये पॉलिसी?
इंश्योरेंस रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (इरडा) के अनुसार बाजार में ज्यादा पॉलिसी होने के ग्राहक को बीमा पॉलिसी चुनने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसलिए साधारण और स्वास्थ्य बीमा कंपनियों को एक मानक पॉलिसी लाने का निर्देश देने का फैसला किया गया।

इसमें मिलेंगी ये सुविधाएं

  • इस पॉलिसी के तहत अस्पताल में भर्ती का खर्च, कम सीमा के साथ मोतियाबिंद जैसे अन्य खर्च, दांतों का इलाज, बीमारी या दुर्घटना के कारण जरूरी होने वाली पलास्टिक सर्जरी, सभी प्रकार के डेकेयर इलाज, एंबुलेंस खर्च (प्रति हॉस्पिटलाइजेशन अधिकतम 2,000 रुपए) शामिल हैं।
  • आयुष के तहत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती के खर्च, अस्पताल में भर्ती होने से 30 दिन पहले तक का खर्च और अस्पताल से छुट्‌टी देने के बाद 60 दिनों तक के खर्च को भी कवर किया जाएगा।
  • इरडा ने कहा कि प्रत्येक क्लेम फ्री पॉलिसी के साल के लिए सम इंश्योर्ड (बोनस को छोड़कर) को 5 प्रतिशत बढ़ाया जाएगा। इसके साथ शर्तें होंगी। बिना ब्रेक के पॉलिसी का नवीनीकरण होगा।
  • इस उत्पाद में किसी प्रकार के डिडक्टीबल्स की अनुमति नहीं है।
  • योजना को फैमिली फ्लोटर आधार पर भी पेश किया जाएगा। इसे गंभीर बीमारी कवर या लाभ आधारित कवर के साथ जोड़ा नहीं जाएगा।
  • इरडा ने पॉलिसी लेने के लिए न्यूनतम 18 साल और अधिकतम 65 साल की सीमा तय की है।
  • इस पॉलिसी के तहत सेक्शन 80D के तहत कर छूट का लाभ भी मिलेगा।

कितना देना होगा प्रीनियम?

इसकी सालाना प्रीमियम 4,000 से लेकर 7,500 रुपए तक है। इसे एक व्यक्तिगत, पारिवारिक फ्लोटर प्लान के तहत भी खरीद सकते हैं। इसमें पति-पत्नी, बच्चे, माता-पिता सभी शामिल होते हैं। इसमें कम से कम 1 लाख रुपये से लेकर 5 लाख रुपये तक निवेश कर सकते हैं। इसमें प्रीमियम को अपने मुताबिक मासिक, तिमाही, छमाही या सालाना आधार पर पर सकते हैं।

क्या है फैमिली फ्लोटर प्लान?

फ्लोटर प्लान में आप अपने परिवार यानी पति या पत्नी, बच्चे, माता-पिता के साथ-साथ सास-ससुर यानी एक्सटेंडेड फैमिली कवर के रूप में ले सकते हैं। कई कंपनियां फ्लोटर प्लान में पहले से मौजूद माता-पिता की बीमारी को भी कवर करते हैं। हालांकि इसके लिए आपको प्रीमियम ज्यादा चुकाना पड़ेगा। कुल मिलाकर आप परिवार के 15 लोगों को फ्लोटर प्लान में कवर कर सकते हैं। इससे आपको परिवार के सदस्यों का अलग-अलग बीमा नहीं कराना पड़ता, इससे पैसों की भी बचत होगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
इस पॉलिसी के तहत अस्पताल में भर्ती का खर्च, कम सीमा के साथ मोतियाबिंद जैसे अन्य खर्च, दांतों का इलाज, बीमारी या दुर्घटना के कारण जरूरी होने वाली पलास्टिक सर्जरी, सभी प्रकार के डेकेयर इलाज, एंबुलेंस खर्च शामिल हैं

No comments:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages