देश के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) के बाद कोटक महिंद्रा बैंक ने भी बचत खाते पर मिलने वाले ब्याज में कटौती की है। कोटक महिंद्रा बैंक अब 1 लाख रुपए तक के जमा पर 3.50 फीसदी वहीं 1 लाख से ज्यादा रुपए जमा होने पर 4 फीसदी सालाना ब्याज दे रहा है। अगर आप सेविंग अकाउंट खोलने का सोच रहे हैं तो हम आपको बता रहे हैं कि कौन सा बैंक सेविंग अकाउंट पर कितना ब्याज दे रहा है।
एसबीआई ने भी की थी ब्याज में कटौती
इससे पहले देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई ने भी इसी महीने सेविंग अकाउंट पर मिलने वाले ब्याज में कटौती की थी। इसमें अब जमा पर 2.75 फीसदी सालाना ब्याज दिया जा रहा है, जो पहले 3 फीसदी था।
कौन सा बैंक सेविंग दे ब्याज
|
बैंक |
ब्याजदर (%) |
| इलाहाबाद बैंक | 3.50 |
| बैंक ऑफ इंडिया | 3.25- 3.50 |
| बैंक ऑफ बड़ौदा | 3.00- 3.25 |
| ऐक्सिस बैंक | 3.50- 4.00 |
| आईडीबीआई बैंक | 3.50- 4.00 |
| एचडीएफसी बैंक | 3.25- 3.75 |
| आईसीआईसीआई बैंक | 3.25- 3.75 |
| पंजाब नैशनल बैंक | 3.25- 3.80 |
| बंधन बैंक | 4.00- 7.15 |
| यस बैंक | 5.00- 6.25 |
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

No comments:
Post a Comment