दुनिया में एक से एक अमीर लोग हैं, परंतु जब इसकी सूची तैयार की जाती है तो इसमें पुरुषों का उल्लेख सबसे पहले किया जाता है। वास्तविकता ये है कि भारतीय महिलायें भी कम नहीं हैं। इंदिरा नूई, चंदा कोचर, किरन मज़ूमदार शॉ और अंजलि सूद जैसे नाम भारत में ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में अपनी कुशलता के कारण मशहूर हैं। तो चलिए जानते हैं देश की 10 सबसे अमीर महिलाओं के बारे में
1. सावित्री जिंदल
ये स्टील कंपनी 'जिंदल समूह' की चेयरपर्सन हैं और भारत की सबसे अमीर महिला भी हैं। 71 वर्षीय सावित्री जिंदल की कुल संपत्ति लगभग 18 बिलियन डॉलर है।
2. विनोद राय गुप्ता
भारत की दूसरी सबसे अमीर महिला हैवेल्स इंडिया की प्रमुख विनोद राय गुप्ता (Vinod Rai Gupta)हैं. इस कंपनी का कारोबार 40 देशों में है। विनोद राय गुप्ता की कुल संपत्ति लगभग 7.6 बिलियन अमेरिकी डॉलर है।
3. फाल्गुनी नायर
ये भारत की तीसरी सबसे अमीर महिला हैं। ये भारतीय व्यवसायी और ब्यूटी स्टार्टअप Naykaa की फाउन्डर हैं। इनका नेटवर्थ 6.5 बिलियन डॉलर से अधिक है।
4. रोशनी नादर मल्होत्रा
ये भारत की चौथी सबसे अमीर महिला हैं। वर्तमान में ये एचसीएल एंटरप्राइज की कार्यकारी निर्देशिका और सीईओ हैं। इनकी कुल संपत्ति 4.9 बिलियन डॉलर है।
5. दिव्या गोकुलनाथ
ये बायजू (Byju's) की को-फाउंडर हैं। वर्ष 2011 में अपने पति बायजू रवींद्रन के साथ इसकी स्थापना की थी। इनकी कुल संपत्ति 4.05 बिलियन डॉलर है।
6. लीना तिवारी
ये देश की फेमस फार्मा कंपनी USV India की चेयरपेर्सन हैं। इनकी कुल संपत्ति 4.4 बिलियन डॉलर है।
7. किरण मजूमदार शॉ
ये बायोकॉन कंपनी की संस्थापक और अध्यक्ष हैं। इनकी कुल संपत्ति 3.9 बिलयन डॉलर है।
यह भी पढ़ें- Aadhaar Card : बाकी पहचान पत्र से क्यों अलग है आधार कार्ड, जानिए इसमें ऐसा क्या खास है
8. मल्लिका श्रीनिवासन
ये एग्रीकल्चरल मशीनरी कंपनी ट्रैक्टर्स एंड फ़ार्म इक्विपमेंट लिमिटेड (TAFE) की चेयरपर्सन और मैनेजिंग डायरेक्टर हैं। इनकी कुल संपत्ति 2.89 बिलियन डॉलर है।
9. नीलिमा मोटापर्ती
ये फार्मा कंपनी Divi's Laboratories की डायरेक्टर हैं। इनकी कुल संपत्ति 2.4 बिलयन डॉलर है।
10. राधा वेम्बु
ये एक एक भारतीय अरबपति व्यवसायी हैं। ये सॉफ्टवेयर प्रॉडक्ट्स बनाने वाली कंपनी 'जोहो' की डायरेक्टर हैं। इनकी कुल संपत्ति 1.8 बिलियन है।
यह भी पढ़ें- SONY-ZEE के विलय की डील हुई फाइनल, ये होगा देश का सबसे बड़ा Entertainment नेटवर्क
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3eeWFJQ

No comments:
Post a Comment