अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया कमजोर खुला। रुपया 75.78 और 75.70 के सीमित दायरे में कारोबार कर रहा था। शुरुआती सौदों में स्थानीय मुद्रा अपने पिछले बंद भाव से 40 पैसे की गिरावट के साथ 75.73 पर थी।
रुपया पिछले सत्र में 27 पैसे की तेजी के साथ 75.33 पर बंद हुआ था।
इसबीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.78 प्रतिशत बढ़कर 97.37 पर था।
वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड वायदा 4.24 प्रतिशत बढ़कर 102.08 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times https://ift.tt/gfFeAsw

No comments:
Post a Comment