विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि विदेशी पूंजी की निरंतर निकासी, घरेलू शेयर बाजार में कमजोर रुख और कच्चे तेल की कीमतों में तेजी से निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया 75.78 पर खुला। फिर यह और गिरकर 75.82 पर आ गया जो पिछले बंद भाव के मुकाबले 49 पैसे की गिरावट को दर्शाता है।
रुपया सोमवार को पिछले सत्र में 75.33 पर बंद हुआ था।
इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.01 प्रतिशत बढ़कर 97.41 पर था।
वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड वायदा 5.15 प्रतिशत बढ़कर 110.38 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times https://ift.tt/YGEJ8rB

No comments:
Post a Comment