कच्चे तेल के दाम में उछाल, इन राज्यों में महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, जानिए आपके शहर में कहां पहुंची कीमत https://ift.tt/Xk1fxdu - SAARTHI BUSINESS NEWS

Business News, New Ideas News, CFO News, Finance News, Startups News, Events News, Seminar News

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Monday, March 13, 2023

कच्चे तेल के दाम में उछाल, इन राज्यों में महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, जानिए आपके शहर में कहां पहुंची कीमत https://ift.tt/Xk1fxdu

Petrol Diesel Price in 13 March 2023 : अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। WTI क्रूड आज 0.46 डॉलर (0.60 फीसदी) बढ़कर 77.14 डॉलर प्रति बैरल पर बिक रहा है। वहीं, ब्रेंट क्रूड 0.42 डॉलर (0.51 फीसदी) महंगा होकर 83.20 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है। इसी बीच सरकारी तेल कंपनियों ने सोमवार के लिए पेट्रोल-डीजल के नए रेट (Petrol-Diesel Price Today) जारी कर दिए हैं। आज (13 मार्च, 2023) को भी तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल की कीमत में थोड़ा बदलाव किया है। आज कई शहरों में तेल के दाम बदल गए हैं। हालांकि, आज भी तेल कंपनियों ने दिल्‍ली, मुंबई जैसे महानगरों में पेट्रोल-डीजल के खुदरा रेट कोई बदलाव नहीं किया गया है। देश के चारों महानगरों में ईंधन की कीमतें जस की तस हैं।

 

इन राज्यों में बदली तेल की कीमते


सरकारी तेल कंपनियों की ओर से आज सुबह जारी रेट के अनुसार- हरियाणा में पेट्रोल और डीजल की कीमत में 28 पैसे का उछाल आया है। उत्तर प्रदेश में पेट्रोल 33 पैसे महंगा होकर 96.63 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.80 रुपये प्रति लीटर में बिक रहा है। पश्चिम बंगाल में पेट्रोल 44 पैसे की बढ़त के साथ 107.26 रुपये और डीजल 41 पैसे की तेजी के साथ 93.90 रुपये प्रति लीटर में मिल रहा है। हिमाचर प्रदेश में पेट्रोल की कीमत 63 पैसे सस्ता हुआ इसके साथ ही 95.07 रुपये और डीजल की 57 पैसे गिरकर 84.38 रुपये में बिक रहा है।

जानिए आपके शहर में कितनी है पेट्रोल-डीजल की कीमत


– दिल्ली में पेट्रोल 96.65 रुपये और डीजल 89.82 रुपये प्रति लीटर
– मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर
– चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर
– कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर
– नोएडा में पेट्रोल 96.65 रुपये और डीजल 89.82 रुपये प्रति लीटर
– गाजियाबाद में 96.58 रुपये और डीजल 89.75 रुपये प्रति लीटर
– लखनऊ में पेट्रोल 96.57 रुपये और डीजल 89.76 रुपये प्रति लीटर
– पटना में पेट्रोल 107.59 रुपये और डीजल 94.36 रुपये प्रति लीटर

हर रोज सुबह 6 बजे तय होते हैं रेट


सभी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों IOC, BPCL और HPCL के पेट्रोल-डीजल की कीमत हर दिन घटती-बढ़ती रहती हैं। पेट्रोल-डीजल का नया दाम रोजाना सुबह 6 बजे अपडेट होता है। सुबह छह बजे से नई दरें लागू हो जाती हैं। जिसमें एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़कर पेट्रोल डीजल का दाम लगभग दोगुना हो जाता है।

 

ऐसे जानें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के दाम


आप घर बैठे SMS के जरिए ही अपने नजदीकी पेट्रोल पंप पर पेट्रोल-डीजल की कीमत का पता लगा सकते है। इंडियन ऑयल के कस्‍टमर अपने मोबाइल से RSP के साथ शहर का कोड डालकर 9224992249 पर मैसेज भेजना होगा। इसी प्रकार BPCL के ग्राहक अपने मोबाइल से RSP टाइप कर 9223112222 SMS भेज सकते हैं। HPCL के ग्राहक HPPrice लिखकर 9222201122 लिखकर SMS भेज सकते हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/CT6YtZj

No comments:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages