सेंसेक्स 196 अंक और निफ्टी 27 पॉइंट ऊपर खुला, मंगलवार को अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 0.13% गिरावट के साथ हुआ बंद https://ift.tt/3f2zJNm - SAARTHI BUSINESS NEWS

Business News, New Ideas News, CFO News, Finance News, Startups News, Events News, Seminar News

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Wednesday, April 29, 2020

सेंसेक्स 196 अंक और निफ्टी 27 पॉइंट ऊपर खुला, मंगलवार को अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 0.13% गिरावट के साथ हुआ बंद https://ift.tt/3f2zJNm

सप्ताह में आज कारोबार के तीसरे दिन बाजार बढ़त के साथ खुला। सेंसेक्स 196.52 अंक ऊपर और निफ्टी 27.70 पॉइंट ऊपर खुला। इससे पहले मंगलवार को बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ था। कल सुबह सेंसेक्स 358.83 अंक ऊपर और निफ्टी 107.5 पॉइंट ऊपर खुला था। हालांकि, पहले घंटे की ट्रेडिंग के दौरान बाजार 4 बार नीचे गिरा। करीब 12:40 PM के बाद बाजार में फिर से तेजी देखने को मिली। सेंसेक्स 371.44 अंक ऊपर 32,114.52 पर और निफ्टी 98.60 पॉइंट ऊपर 9,380.90 पर बंद हुए थे।

अमेरिकी बाजार गिरावट के साथ बंद हुए
मंगलवार को अमेरिकी बाजार गिरावट के साथ बंद हुए। अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 0.13 फीसदी की गिरावट के साथ 32.23 अंक नीचे 24,101.60 पर बंद हुआ। वहीं, अमेरिका के दूसरे बाजार नैस्डैक 1.40 फीसदी गिरावट के साथ 122.43 अंक नीचे 8,607.73 पर बंद हुआ। दूसरी तरफ, एसएंडपी 0.52 फीसदी गिरावट के साथ 15.09 पॉइंट नीचे 2,863.39 पर बंद हुआ। हालांकि, चीन का शंघाई कम्पोजिट 0.59 फीसदी बढ़त के साथ 16.62 पॉइंट ऊपर 2,826.64 पर बंद हुआ। इधर फ्रांस, इटली, जर्मनी के बाजार भी बढ़त के साथ बंद हुए।

कोरोनो से देश और दुनिया में मौतें
देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 31,324 हो गई है। इनमें 22,569 की रिपोर्ट पॉजीटिव है। वहीं 7,747 संक्रमित ठीक हो गए हैं। देश में अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 1,008 हो चुकी है। ये आंकड़े covid19india.org के अनुसार हैं। दूसरी तरफ, दुनियाभर में कोरोनावायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 3,138,115 हो चुकी है। इनमें 217,970 की मौत हो चुकी है। इसी दौरान 955,176 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। अमेरिका में कोरोना से मरने वालों की संख्या 59,266 हो चुकी है।

09:34 AM बीएसई के 23 में से सिर्फ 2 सेक्टर में गिरावट है, अन्य सभी सेक्टर में बढ़त बनी है।

09:31 AM बीएसई के 32 में से सिर्फ एक इंडेक्स में गिरावट है, अन्य सभी इंडेक्स में बढ़त बनी है।

09:24 AM बीएसई सेंसेक्स 30 में शामिल 7 कंपनियों के शेयरों में गिरावट और 23 कंपनियों के शेयरों में बढ़त है।

09:15 AM सेंसेक्स 180.18 अंक ऊपर 32,294.70 पर और निफ्टी 56.70 पॉइंट ऊपर 9,437.60 पर कारोबार कर रहा है।

अमेरिकी बाजार गिरावट के साथ बंद हुए

अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 0.13 फीसदी की गिरावट के साथ 32.23 अंक नीचे 24,101.60 पर बंद हुआ।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
मंगलवार को 371 अंक ऊपर बंद हुआ बाजार आज 196 अंक की बढ़त के साथ खुला।

No comments:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages