आज सेंसेक्स 219 अंक और निफ्टी 45 पॉइंट ऊपर खुला, अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 631 अंक गिरकर हुआ बंद https://ift.tt/3eHxDlO - SAARTHI BUSINESS NEWS

Business News, New Ideas News, CFO News, Finance News, Startups News, Events News, Seminar News

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Wednesday, April 22, 2020

आज सेंसेक्स 219 अंक और निफ्टी 45 पॉइंट ऊपर खुला, अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 631 अंक गिरकर हुआ बंद https://ift.tt/3eHxDlO

सप्ताह में आज कारोबार के तीसरे दिन बाजार बढ़त के साथ खुला। सेंसेक्स 219.43 अंक ऊपर और निफ्टी 45.30पॉइंट ऊपर खुला। इससे पहले मंगलवार को बाजार में भारी गिरावट देखने को मिला थी। सेंसेक्स 811.81 अंक नीचे और निफ्टी 244.90 पॉइंट नीचे खुला था। दिनभर की ट्रेडिंग के बाद बाजार बढ़त बनाने में सफल नहीं हो पाया। बैंकिंग और ऑटो सेक्टर को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ। बाजार बंद होने पर सेंसेक्स ने 1011.29 अंक या 3.20% नीचे 30,636.71 पर और निफ्टी 280.25 पॉइंट या 3.03% नीचे 8,981.60 का कारोबार किया था।

दुनियाभर के बाजार गिरावट के साथ बंद
मंगलवार को अमेरिका, चीन के साथ दुनियाभर के बाजार गिरावट के साथ बंद हुए। अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 2.67 फीसदी की गिरावट के साथ 631.56 अंक नीचे 23,018.90 पर बंद हुआ। वहीं, अमेरिका के दूसरे बाजार नैस्डैक 3.48 फीसदी गिरावट के साथ 297.50 अंक नीचे 8,263.23 पर बंद हुआ। दूसरी तरफ, एसएंडपी 3.07 फीसदी गिरावट के साथ 86.60 पॉइंट नीचे 2,736.56 पर बंद हुआ। चीन का शंघाई कम्पोजिट 0.12 फीसदी गिरावट के 3.35 पॉइंट नीचे 2,823.66 पर बंद हुआ। फ्रांस, इटली, जर्मनी, कनाडा के बाजरों में भी गिरावट देखी गई।

कोरोनो से देश और दुनिया में मौतें
देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 20,080 हो गई है। इनमें 15,460 की रिपोर्ट पॉजीटिव है। वहीं 3,975 संक्रमित ठीक हो गए हैं। देश में अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 645 हो चुकी है। ये आंकड़े covid19india.org के अनुसार हैं। दूसरी तरफ, दुनियाभर में कोरोनावायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 25,57,181 हो चुकी है। इनमें 1,77,641 की मौत हो चुकी है। इसी दौरान 6,90,444 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। अमेरिका में कोरोना से मरने वालों की संख्या 45,340 हो चुकी है।

विलीज टावर्स वाटसन की ओर से 20 से 31 मार्च के बीच देश के 103 संस्थानों पर किए गए सर्वे के मुताबिक 57 फीसदी कंपनियों का मानना है कि कोरोना संक्रमण का उनके कारोबार पर अगले 6 महीने तक नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। 46 फीसदी कंपनियों का मानना है कि इसका असर 12 महीने की अवधि तक रह सकता है। वहीं 19 फीसदी कंपनियों ने अगले दो साल तक नकारात्मक प्रभाव रहने की बात कही है। सर्वे में शामिल कंपनियों में से केवल 5 फीसदी ने अगले 12 से 24 महीने तक इसके सकारात्मक प्रभाव की बात कही है।

09:23 AM बीएसई सेंसेक्स 30 में शामिल 13 कंपनियों के शेयरों में बढ़त और 17 कंपनियों के शेयरों में गिरावट है; सबसे ज्यादा बढ़त रिलायंस के शेयर में है।

09:15 AMसेंसेक्स 57.13 अंक ऊपर 30,693.84 पर और निफ्टी 17.80 पॉइंट ऊपर 8,963.65 पर कारोबार कर रहे हैं।

अमेरिकी, चीनी बाजार गिरावट के साथ बंद

गलवार को अमेरिका, चीन के साथ दुनियाभर के बाजार गिरावट के साथ बंद हुए।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
मंगलवार को 1011 अंकों की भारी गिरावट के बाद आज बाजार 219 अंक ऊपर खुला।

No comments:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages