आज सेंसेक्स 266 अंक और निफ्टी 45 पॉइंट ऊपर खुला, अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 456 अंक ऊपर बंद हुआ https://ift.tt/34V8TlE - SAARTHI BUSINESS NEWS

Business News, New Ideas News, CFO News, Finance News, Startups News, Events News, Seminar News

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Thursday, April 23, 2020

आज सेंसेक्स 266 अंक और निफ्टी 45 पॉइंट ऊपर खुला, अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 456 अंक ऊपर बंद हुआ https://ift.tt/34V8TlE

सप्ताह में आज कारोबार के चौथे दिन बाजार बढ़त के साथ खुला। सेंसेक्स 266 अंक ऊपर और निफ्टी 45 पॉइंट ऊपर खुला। इससे पहले बुधवार को बाजार में बढ़त देखने को मिला थी। कल सुबह सेंसेक्स 219.43 अंक ऊपर और निफ्टी 45.30 पॉइंट ऊपर खुला। ट्रेडिंग के शुरुआती 25 मिनट के बाद ही बाजार में उतार-चढ़ाव दिखने लगा, लेकिन इसके बाद बाजार लगातार ऊपर चढ़ा और 800 अंक ऊपर जाने में कामयाब रहा। बाजार बंद होने पर सेंसेक्स ने 742.84 अंक या 2.42% ऊपर 31,379.55 पर और निफ्टी 205.85 पॉइंट या 2.29% ऊपर 9,187.30 का कारोबार किया था।

दुनियाभर के बाजार बढ़त के साथ बंद
बुधवार को भारत के साथ अमेरिका, चीन और दुनियाभर के ज्यादातर बाजार बढ़त के साथ बंद हुए। अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 1.99 फीसदी की बढ़त के साथ 456.94 अंक ऊपर 23,475.80 पर बंद हुआ। वहीं, अमेरिका के दूसरे बाजार नैस्डैक 2.81 फीसदी बढ़त के साथ 232.15 अंक ऊपर 8,495.38 पर बंद हुआ। दूसरी तरफ, एसएंडपी 2.29 फीसदी बढ़त के साथ 62.75 पॉइंट ऊपर 2,799.31 पर बंद हुआ। चीन का शंघाई कम्पोजिट 0.02 फीसदी बढ़त के 0.56 पॉइंट ऊपर 2,844.55 पर बंद हुआ। फ्रांस, इटली, जर्मनी, कनाडा के बाजरों में भी बढ़त देखी गई।

कोरोनो से देश और दुनिया में मौतें
देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 21,370 हो गई है। इनमें 16,319 की रिपोर्ट पॉजीटिव है। वहीं 4,370 संक्रमित ठीक हो गए हैं। देश में अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 681 हो चुकी है। ये आंकड़े covid19india.org के अनुसार हैं। दूसरी तरफ, दुनियाभर में कोरोनावायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 2,637,790 हो चुकी है। इनमें 184,230 की मौत हो चुकी है। इसी दौरान 717,812 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। अमेरिका में कोरोना से मरने वालों की संख्या 47,676 हो चुकी है।

09:35 AM सेंसेक्स 129.76 अंक ऊपर 31,509.31 पर और निफ्टी 55.00 पॉइंट ऊपर 9,242.30 पर कारोबार कर रहे हैं।

09:30 AM बीएसई सेंसेक्स बैंकिंग सेक्टर में एसबीआई और एचडीएफसी को छोड़कर अन्य के शेयरों में बढ़त बनी हुआ है।

09:26 AM बीएसई सेंसेक्स ऑयल एंड गैस सेक्टर की लगभग सभी कंपनियों के शेयरों में बढ़त; केस्ट्रोल इंडिया सबसे ऊपर।

09:20 AM बीएसई सेंसेक्स 30 में शामिल 16 कंपनियों के शेयरों में बढ़त और 14 कंपनियों के शेयरों में गिरावट।

09:15 AM सेंसेक्स 69.65 अंक नीचे 31,309.90 पर और निफ्टी 19.20 पॉइंट ऊपर 9,206.50 पर कारोबार कर रहे हैं।

दुनियाभर के बाजार बढ़त के साथ बंद

बुधवार को भारत के साथ अमेरिका, चीन और दुनियाभर के ज्यादातर बाजार बढ़त के साथ बंद हुए।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
बुधवार को 742 अंक की मजबूत बढ़त के साथ बंद हुआ बाजार आज 266 पॉइंट ऊपर खुला।

No comments:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages