सेंसेक्स 8 अंक और निफ्टी 36 पॉइंट नीचे खुला, बुधवार को अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 218 अंक नीचे बंद हुआ था https://ift.tt/2YEVnRR - SAARTHI BUSINESS NEWS

Business News, New Ideas News, CFO News, Finance News, Startups News, Events News, Seminar News

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Thursday, May 7, 2020

सेंसेक्स 8 अंक और निफ्टी 36 पॉइंट नीचे खुला, बुधवार को अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 218 अंक नीचे बंद हुआ था https://ift.tt/2YEVnRR

सप्ताह में आज कारोबार के चौथे दिन बाजार गिरावट के साथ खुला। सेंसेक्स 8.06 अंक नीचे और निफ्टी 36.85 पॉइंट नीचे खुला। इससे पहले बुधवार को बाजार में बढ़त देखने को मिली थी। कल सुबह सेंसेक्स 124.12 अंक ऊपर और निफ्टी 21.20 पॉइंट ऊपर खुला था। दिनभर की ट्रेडिंग के दौरान ये बीएसई 517.33 अंक तक ऊपर जाने में कामयाब रहा। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 232.24 अंक ऊपर 31,685.75 पर और निफ्टी 65.30 पॉइंट ऊपर 9,270.90 पर बंद हुआ था।

अमेरिकी-चीनी बाजार गिरावट के साथ बंद
बुधवार को दुनियाभर के बाजार उतार-चढ़ाव के साथ बंद हुए। अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 0.91 फीसदी की गिरावट के साथ 218.45 अंक नीचे 23,664.60 पर बंद हुआ था। वहीं, अमेरिका के दूसरे बाजार नैस्डैक 0.51 फीसदी बढ़त के साथ 45.27 अंक ऊपर 8,854.39 पर बंद हुआ था। दूसरी तरफ, एसएंडपी 0.70 फीसदी गिरावट के साथ 20.02 पॉइंट नीचे 2,848.42 पर बंद हुआ था। चीन का शंघाई कम्पोसिट 0.03 फीसदी गिरावट के साथ 0.85 अंक नीचे 2,877.29 पर बंद हुआ था। इधर फ्रांस, इटली, जर्मनी के बाजार भी गिरावट के साथ बंद हुए।

कोरोना से देश और दुनिया में मौतें
देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 53,007 हो गई है। इनमें 35,887 की रिपोर्ट पॉजीटिव है। वहीं 15,331 संक्रमित ठीक हो गए हैं। देश में अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 1,785 हो चुकी है। ये आंकड़े covid19india.org के अनुसार हैं। दूसरी तरफ, दुनियाभर में कोरोनावायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 3,822,860 हो चुकी है। इनमें 265,076 की मौत हो चुकी है। इसी दौरान 1,302,297 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। अमेरिका में कोरोना से मरने वालों की संख्या 74,799 हो चुकी है।

09:25 AM बीएसई सेंसेक्स के 32 में से 15 इंडेक्स में बढ़त और 17 में गिरावट है।

09:22 AM बीएसई सेंसेक्स 30 में शामिल 9 कंपनियों के शेयरों में बढ़त और 21 कंपनियों के शेयरों में गिरावट है।

09:15 AMसेंसेक्स 178.30 अंक नीचे 31,463.87 पर और निफ्टी 83.00 पॉइंट नीचे 9,187.90 पर कारोबार कर रहा है।

बुधवार को अमेरिकी बाजारों में मिला-जुला हाल रहा

अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 0.91 फीसदी की गिरावट के साथ 218.45 अंक नीचे 23,664.60 पर बंद हुआ था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
बुधवार को बीएसई सेंसेक्स 232 अंक ऊपर बंद हुआ था, लेकिन आज ये 8 अंक की गिरावट के साथ खुला।

No comments:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages