Coronavirus की वजह से Economic Crisis की चपेट में आया दुनिया का सबसे अमीर मंदिर! https://ift.tt/35Rkoe5 - SAARTHI BUSINESS NEWS

Business News, New Ideas News, CFO News, Finance News, Startups News, Events News, Seminar News

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Monday, May 11, 2020

Coronavirus की वजह से Economic Crisis की चपेट में आया दुनिया का सबसे अमीर मंदिर! https://ift.tt/35Rkoe5

नई दिल्ली। जब से कोरोना वायरस लॉकडाउन ( Coronavirus Lockdown ) हुआ है, तब से देश के तमाम उद्योगों पर इसका बड़ा नकारात्मक असर देखने को मिला है। कई सेक्टर्स ने अपने कर्मचारियों को सैलरी तक देने से हाथ खड़े कर दिए हैं। अब यही हालत देश के बड़े मंदिरों में भी देखने को मिल रही है। दुनिया के सबसे अमीर मंदिरों में से तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम ( Tirumala Tirupati Devasthanam ) के पास लॉकडाउन की वजह से इतना रुपया भी नहीं है कि वो अपने कर्मचारियों को वेतन दे सके। जानकारी के अनुसार इस लॉकडाउन की वजह से मंदिर के रेवेन्यू को करीब 400 करोड़ रुपए का नुकसान हो चुका है। मंदिर के पास इतना भी रुपया भी नहीं है कि वो रोजमर्रा का खर्च भी उठा सके।

तलाशा जा रहा है रास्ता
जानकारी के अनुसार मंदिर प्रशासन की ओर से लॉकडाउन से कर्मचारियों के वेतन और पेंशन देने में 300 करोड़ रुपए खर्च कर दिए हैं। इन रुपयों से कुछ अन्य जरूरी सामानों की खरीदारी की गई थी। वैसे मंदिर के नाम पर रिजर्व के तौर पर 8 टन सोना और 1400 करोड़ रुपए का फिक्स्ड डिपोजिट है, लेकिन मंदिर प्रशासन इसे हाथ नहीं लगाना चाहता है। इस आर्थिक संकट से उबरने के लिए मंदिर प्रशासन की ओर से दूसरा रास्ता तलाश रहे हैं। मंदिर के चेयरमैन वाईवी सुब्बारेड्डी के अनुसार हर माह एक निश्चित तय खर्च है। जिसमें वेतन, पेंशन से लेकर जरूरी सामानों की खरीदारी है।

यह भी पढ़ेंः- Netbanking password को लेकर SBI Alert, Elon Musk को बना लिया Inspiration!

हर महीने 200 करोड़ रुपए की कमाई
चेयरमैन के अनुसार मंदिर की हर महीने की औसतन आय 200 से 220 करोड़ रुपए के आसपास है। लॉकडाउन की वजह से मंदिर के राजस्व में गिरावट आ गई। जानकारी के अनुसार सामान्य दिनों में मंदिरों में आने वाले लोगों की संख्या करीब एक लाख है। त्योहारों के दिनों में श्रद्घालुओं की संख्या में और भी इजाफा हो जाता है। जानकारी के अनुसार तिरुपति मंदिर ने वित्तीय वर्ष 2020-21 के लिए 3,309 करोड़ रुपए का बजट रखा था। 20 मार्च से मंदिर बंद है। जिसकी वजह से हंडी कलेक्शन में मंदिर को 150 से 175 करोड़ का नुकसान हुआ है। उठाना पड़ा है। मंदिर के कर्मचारियों के लिए वित्त वर्ष 2020-21 में 1385 करोड़ रुपए तय किए थे।


No comments:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages