155 भारतीय कंपनियों ने
अमेरिका में 22 बिलियन डॉलर करीब 1.6 लाख करोड़ रुपए का
निवेश कर रखा है। इससे अमेरिका में 1.25 लाख नौकरियां पैदा हुई हैं। कन्फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्रीज (सीआईआई)
की ओर से सोमवार को जारी एक रिपोर्ट में यह बात कही गई है।
अमेरिका के सभी 50 राज्यों में कारोबार करती हैं यह 155 भारतीय कंपनियां
इंडियन रुट्स, अमेरिकन सोयल 2020 नाम से जारी रिपोर्ट में कहा गया है कि सर्वे में
शामिल 155 भारतीय कंपनियां वॉशिंगटन, डीसी और प्यूर्टो रिको समेत अमेरिका के सभी 50 राज्यों में कारोबार करती हैं। टेक्सास, कैलिफोर्निया, न्यू जर्सी, न्यू यॉर्क और फ्लोरिडा इन भारतीय कंपनियों के
लिए घर के समान हैं जहां पर बड़ी संख्या में कर्मचारी इनमें कार्य करते हैं।
भारतीय-अमेरिकियों का अमेरिका में बड़ा योगदान
अमेरिकी सीनेटर जॉन कोर्निन का कहना है
भारतीय-अमेरिकियों ने अमेरिका के कल्चर, इकोनॉमी और
वैज्ञानिकता में बड़ा योगदान दिया है। हम उनके कठिन परिश्रम और इनोवेशन का सम्मान
करते हैं। इसलिए आप यह अच्छा काम करते रहिए। सीआईआई की रिपोर्ट में कहा गया है कि
भारतीय कंपनियों ने टेक्सास,
न्यू जर्सी, न्यू यॉर्क, फ्लोरिडा और
मैसाचुएटस में सबसे ज्यादा प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) किया है। रिपोर्ट के
मुताबिक, भारतीय कंपनियों ने न्यू जर्सी, टेक्सास, कैलिफोर्निया, न्यू यॉर्क, इलिनॉयस और जॉर्जिया
पर सबसे ज्यादा फोकस किया है।
भारतीय कंपनियों ने यहां सबसे ज्यादा नौकरियां दीं
राज्य |
नौकरियां |
टेक्सास |
17,578 |
कैलिफोर्निया |
8,271 |
न्यू जर्सी |
8,057 |
न्यू यॉर्क |
6,175 |
फ्लोरिडा |
5,454 |
इन पांच राज्यों में सबसे ज्यादा निवेश
राज्य |
निवेश
(भारतीय रुपयों में) |
टेक्सास |
72 हजार करोड़ |
न्यू जर्सी |
18 हजार करोड़ |
न्यू यॉर्क |
13 हजार करोड़ |
फ्लोरिडा |
6900 करोड़ |
मैसाचुएट्स |
6600 करोड़ |
20 राज्यों में 100 मिलियन डॉलर से ज्यादा का निवेश
अमेरिका-भारत में मजबूत संबंध बनाने का समय: वॉर्नर
सीनेटर मार्क वॉर्नर का कहना है कि भारत और अमेरिका के साथ-साथ आज पूरी दुनिया कोरोनावायरस संक्रमण की चपेट में है। हमें इस समय को अमेरिकियों और भारतीयों के लिए ज्यादा नौकरियां पैदा करने के लिए पुन:समर्पित करने की आवश्यकता है। हमें भारत और अमेरिका के संबंधों को फिर से मजबूत बनाने की आवश्यकता है।
भारतीय कंपनियों ने सीएसआर पर 1300 करोड़ रुपए खर्च किए
सर्वे में शामिल भारतीय कंपनियों ने अमेरिका में कॉरपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी (सीएसआर) और रिसर्च एंड डवलपमेंट पर किए गए खर्च की
जानकारी भी दी है। इसके मुताबिक भारतीय कंपनियों ने अमेरिका में सीएसआर पर 175
मिलियन डॉलर करीब 1300 करोड़ रुपए और रिसर्च एंड डवलपमेंट पर 900
मिलियन डॉलर करीब 6800 करोड़ रुपए खर्च किए हैं। अमेरिका में भारतीय
राजदूत तरणजीत सिंह संधू के मुताबिक, भारतीय कंपनियों ने सीएसआर के तहत छात्रों की मदद, विशेष स्किल एंड ट्रेनिंग जैसे कार्यक्रमों का
आयोजन किया है।
No comments:
Post a Comment