कोलकाता, 17 दिसंबर (भाषा) औद्योगिक गैस क्षेत्र की कंपनी लिंडे इंडिया के निदेशक मंडल ने कंपनी की मर्चेंट एयर सेपरेशन इकाईयों की खातिर अक्षय ऊर्जा की व्यवस्था करने के लिए 28.7 करोड़ रूपये के पूंजी व्यय का प्रस्ताव मंजूर कर लिया है।
कंपनी ने एक बयान में कहा कि वह सौर ऊर्जा उत्पादन क्षेत्र की कंपनियों के साथ संयुक्त उद्यम समझौते करेगी।
बयान में कहा गया कि महाराष्ट्र के तालोजा, गुजरात के दाहेज स्थित संयंत्र और आंध्र प्रदेश के श्री सिटी में निर्माणाधीन संयंत्र में ‘मर्चेंट एयर सेपरेशन इकाईयों’ के वास्ते अक्षय ऊर्जा प्राप्त करने के लिए कंपनी के निदेशक मंडल ने 28.7 करोड़ रूपये के पूंजी व्यय को मंजूरी दे दी है।
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times https://ift.tt/3yzB48s

No comments:
Post a Comment