नवंबर में भारत का खली निर्यात 51 प्रतिशत घटा: उद्योग संगठन https://ift.tt/3pc6TRT - SAARTHI BUSINESS NEWS

Business News, New Ideas News, CFO News, Finance News, Startups News, Events News, Seminar News

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Friday, December 17, 2021

नवंबर में भारत का खली निर्यात 51 प्रतिशत घटा: उद्योग संगठन https://ift.tt/3pc6TRT

नयी दिल्ली, 17 दिसंबर (भाषा) सोया खली के सुस्त निर्यात के कारण इस साल नवंबर में देश का कुल खली निर्यात 51 प्रतिशत घटकर 1.62 लाख टन रह गया। उद्योग संगठन सॉल्वेंट एक्सट्रैक्टर्स एसोसिएशन (एसईए) ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पिछले साल इसी महीने में देश ने 3.32 लाख टन खली का निर्यात किया था। कुक्कुट पालन और अन्य क्षेत्रों में खली का उपयोग पशुओं के चारे के रूप में किया जाता है।

एसईए द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक इस साल नवंबर में सोया खली का निर्यात घटकर 42,383 टन रह गया, जो एक साल पहले इसी अवधि में 1,98,776 टन था।



from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times https://ift.tt/3mcJtJQ

No comments:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages