नयी दिल्ली, 17 दिसंबर (भाषा) डेटा प्रबंधन समाधान प्रदाता वीम सॉफ्टवेयर ने आनंद ईश्वरन को अपना नया मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) और निदेशक मंडल का सदस्य नियुक्त किया है।
कंपनी ने एक बयान में कहा कि ईश्वरन सीईओ के पद पर विलियम एच लार्जेंट (बिल लार्जेंट) का स्थान लेंगे, जो निदेशक मंडल के अध्यक्ष (चेयरमैन) के रूप में अपनी भूमिका पर ध्यान केंद्रित करने के लिए सीईओ का पद छोड़ रहे हैं।
ईश्वरन इससे पहले अमेरिकी कंपनी रिंगसेंट्रल में अध्यक्ष और मुख्य परिचालन अधिकारी (सीओओ) थे। उन्होंने माइक्रोसॉफ्ट, सैप, एचपी, विगनेट (अब ओपन टेक्स्ट) जैसी कई कंपनियों में काम किया है।
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times https://ift.tt/3mc2k88

No comments:
Post a Comment