दिग्गज आईटी कंपनी विप्रो को तीसरी तिमाही में हुआ 2970 करोड़ रुपये का मुनाफा https://ift.tt/3FqxFKN - SAARTHI BUSINESS NEWS

Business News, New Ideas News, CFO News, Finance News, Startups News, Events News, Seminar News

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Wednesday, January 12, 2022

दिग्गज आईटी कंपनी विप्रो को तीसरी तिमाही में हुआ 2970 करोड़ रुपये का मुनाफा https://ift.tt/3FqxFKN

देश की नामी आईटी कंपनी ‘विप्रो’ (Wipro) ने आज यानी 12 जनवरी को अपने तीसरी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। 31 दिसंबर 2021 को समाप्त हुई तिमाही में कंपनी का कंसोलीडेटेड प्रॉफिट तकरीबन 2970 करोड़ रुपए रहा है। जबकि अनुमान था कि यह करीब 3100 करोड़ रुपए जाएगा।

कंपनी की आय में हुआ मुनाफा:
तीसरी तिमाही में कंपनी की आय 20,432.3 करोड़ रुपए पर रही है। जबकि इसके 20,460 करोड़ रुपए पर रहने का अनुमान था। बता दें कि दूसरी तिमाही में कंपनी की आय 19,760 करोड़ रुपए रही थी। तीसरी तिमाही में कंपनी का EBIT 3,553.5 करोड़ रुपए रहा है। जबकि इसके 3,560 करोड़ रुपए पर रहने का अनुमान किया गया था। वहीं, पिछली यानी दूरी तिमाही में कंपनी की EBIT 3,492 करोड़ रुपए रही थी।

क्या रहा हाल:
31 दिसंबर 2021 को खत्म हुई तीसरी तिमाही में कंपनी की EBIT मार्जिन 17.4% पर रही है। वहीं, इसके 17.4% पर रहने का अनुमान किया गया था। कंपनी ने वित्त वर्ष 2022 के लिए 1 रुपए प्रति शेयर के अंतरिम डिविडेंड का भी एलान किया है। Q4 में कंपनी का CC रेवेन्यू ग्रोथ 2-4% पर रहने का अनुमान किया गया है।

अंतरिम डिविडेंड (Interim dividend) की घोषणा:
इसी के साथ विप्रो बोर्ड ने अपने अंतरिम डिविडेंड की घोषणा भी की है। विप्रो ने बताया कि विप्रो के प्रति शेयर 1 रुपये का रहेगा। जिसके भुगतान करने की आखरी तारीख 5 फरवरी 2022 है।

विप्रो ने कहा:
विप्रो ने कहा कि उसे इस बार के सर्विस रिवेन्यू से 2,692 मिलियन डॉलर से 2,745 मिलियन डॉलर के बीच रहने की उम्मीद है। यह करीब 2 प्रतिशत से 4 प्रतिशत की सीक्वेंशन ग्रोथ (sequential growth) होगी।

आईटी कंपनी विप्रो ने बढ़ाई कर्मचारियों की संख्या:
दिग्गत आईटी कंपनी विप्रो ने तीसरी तिमाही के दौरान 10,306 कर्मचारियों को जोड़ा, जिससे कर्मचारियों की कुल संख्या 231,671 हो गई।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3I4BtDz

No comments:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages