टाटा ग्रुप का हो जाएगा अब एयर इंडिया, कर्मचारियों को क्या होगा फायदा और नुकसान? https://ift.tt/3g1npP3 - SAARTHI BUSINESS NEWS

Business News, New Ideas News, CFO News, Finance News, Startups News, Events News, Seminar News

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Thursday, January 27, 2022

टाटा ग्रुप का हो जाएगा अब एयर इंडिया, कर्मचारियों को क्या होगा फायदा और नुकसान? https://ift.tt/3g1npP3

केंद्र सरकार आज 27 जनवरी को Air India को Tata Group को सौंप देगी। सरकार आज विनिवेश प्रक्रिया को पूरा कर देगी जिसकी प्रक्रिया तेजी से पूरी की जा रही है। एयर इंडिया के वित्तीय निदेशक विनोद हेजमादी ने पहले ही इस बारे में कर्मचारियों को जानकारी दे दी थी। एयर इंडिया ब्रांड के 8 लोगों हैं और नया मालिक अगले पाँच वर्षों तक इन्हें स्थानंतरित नहीं कर सकता है। आज एयर इंडिया की कमान मिलते ही टाटा ग्रुप अपनी सर्विस आज से ही शुरू कर रहा है। इसके लिए चुनिंदा उड़ानों में 'उन्नत भोजन' की सर्विस शुरू की जा रही। ये सर्विस 4 उड़ानों – AI864 (मुंबई-दिल्ली), AI687 (मुंबई-दिल्ली), AI945 (मुंबई-अबू धाबी) और AI639 (मुंबई-बेंगलुरु) में गुरुवार से प्रदान की जाएगी। हालांकि, सभी के मन में सवाल है कि आखिर एयर इंडिया के मौजूदा कर्मचारियों का क्या होगा? टाटा ग्रुप ने इसके लिए पूरी तैयारी कर रखी है।

क्या होगा कर्मचारियों का?

एयर इंडिया में काम कर रहे मौजूद कर्मचारियों के लिए राहत की बात ये है कि टाटा ग्रुप उन्हें एक साल के लिए बरकरार रखेगा। किसी को भी बर्खास्त नहीं किया जाएगा।

-कर्मचारियों के प्रदर्शन, आचार व्यवहार के आधार पर अगले वर्ष निर्णय लिया जा सकता है।
-एयर इंडिया के अधिग्रहण के दूसरे वर्ष यदि टाटा ग्रुप किसी को बर्खास्त करता है तो उसे कर्मचारियों को VRS का भुगतान करना होगा।
-सभी भत्ते बरकरार रहेंगे और ग्रेच्युटी भी समय पर दी जाएगी।

एयर इंडिया में कितनी है कर्मचारियों की संख्या?

-वर्तमान में एयर इंडिया के 12485 कर्मचारी हैं जिनमें से 8084 स्थाई कर्मचारी हैं और 4001 अनुबंध पर हैं।
-8084 स्थाई कर्मचारियों में से 3400 कर्मचारी वित्त वर्ष 2023-24 में रिटाइर हो जाएंगे।
-एयर इंडिया एक्स्प्रेस में कुल कर्मचारी 1,434 हैं जिनमें से 191 स्थाई हैं, और 1156 अनुबंध पर हैं।

यह भी पढ़े - गणतंत्र दिवस के ठीक बाद Tata ग्रुप की हो जाएगी एयर इंडिया

कब हुआ था समझौता?

बता दें कि25 अक्टूबर 2021 को केंद्र सरकार ने टाटा ग्रुप के साथ 18,000 करोड़ रुपये में एयर इंडिया की बिक्री के लिए शेयर खरीद समझौते (SPA) पर हस्ताक्षर किया था।

टाटा ग्रुप को सरकार को देने होंगे 2,700 करोड़ रुपये नकद

इस समझौते के तहत एयर इंडिया के अधिग्रहण के बाद टाटा ग्रुप सरकार को 2,700 करोड़ रुपये नकद देगी। इसके साथ ही टाटा ग्रुप एयर इंडिया के 15,300 करोड़ रुपये की देनदारी का भी भुगतान करेगा।

टाटा ने ही की थी एयर इंडिया की स्थापना

बता दें कि 1932 में टाटा ग्रुप ने टाटा एयरलाइंस की स्थापना की थी। वर्ष 1953 में केंद्र सरकार ने टाटा ग्रुप से एयर इंडिया का अधिग्रहण किया था।

यह भी पढ़े - TCS बनी दुनिया की दूसरी सबसे मूल्यवान IT कंपनी



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/34dOICV

No comments:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages