कोरोनावायरस को प्रकोप पर रोकथाम के लिए दुनियाभर में लाॅकडाउन है। लॉकडाउन के बीच लोगों की प्राथमिकताएं काफी बदल गई हैं। अब लोग गूगल पर कई नई चीजें सर्च कर रहे हैं। गूगल ने इस बारे में एक रिपोर्ट जारी की है। रिपोर्ट का नाम है What is india Searching for? यानी 'भारत क्या खोज रहा है'। रिपोर्ट के मुताबिक अब 'ग्रॉसरी डिलीवरी नियर मी' खूब सर्च हो रहा है। लोग इम्युनिटी बढ़ाने के नए-नए तरीके भी खोज रहे हैं। लोग ऑनलाइन क्लासेज, यूपीआई ट्रांजेक्शंस भी खूब सर्च कर रहे हैं।
नजदीकी राशन की दुकान सर्च कर रहे हैं लोग
गूगल की रिपोर्ट के मुताबिक, इस समय ज्यादातर लोग अपने नजदीकी किराना स्टोर्स, ऑनलाइन ग्राॅसरी डिलीवरी के बारे में सर्च कर रहे हैं। पिछले साल के मुकाबले इस साल यह शब्द 550 फीसदी से ज्यादा सर्च किए गए हैं। वहीं, इम्युनिटी शब्द 500 फीसदी से अधिक बार सर्च किया जा चुका है। इतना ही नहीं लोग कोरोना बीमा से संबंधित जानकारी भी जुटा रहे हैं। कोरोना बीमा शब्द में सबसे ज्यादा 1,230 फीसदी की वृद्धि देखी गई है।
चिकन मोमो की रेसिपी को लेकर 4,350 फीसदी सर्च बढ़ा
बता दें कि लाॅकडाउन के दौरान बाहर के फूड को लोग अवाॅयड कर रहे हैं जिसके चलते अपने घरों में ही अलग-अलग प्रकार की रेसिपी ट्राय कर रहे हैं। इस दौरान सबसे ज्यादा लोगों ने चिकन मोमो की रेसिपी शब्द को सर्च किया है। इस शब्द को करीब 4,350 फीसदी बार से ज्यादा सर्च किया गया है। वहीं 'दालगोना काफॅी रेसिपी एट होम' को 5,000 से ज्यादा बार सर्च किया गया है। साथ ही 'मैंगो आइसक्रीम रेसिपी' को भी काफी सर्च किया जा रहा है। इतना ही नहीं लोग पानीपुरी, समोसा, जलेबी के रेसिपी को भी सर्च कर रहे हैं।
घर में मनोरंजन को दे रहे हैं महत्व
रिपोर्ट के मुताबिक, इस साल पिछले साल के मुकाबले हॉरर फ़िल्में और सर्वश्रेष्ठ तेलुगु फ़िल्में 2020 की खोज क्रमशः 950% और 450% बढ़ गई है। यह दर्शाता है कि घर में मनोरंजन को अधिक समय दे रहे हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
No comments:
Post a Comment