Forbes India Billionaires List 2020 : नुकसान के साथ मुकेश अंबानी सबसे अमीर भारतीय, बायजू बने सबसे युवा अमीर https://ift.tt/35EuNKj - SAARTHI BUSINESS NEWS

Business News, New Ideas News, CFO News, Finance News, Startups News, Events News, Seminar News

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Friday, May 8, 2020

Forbes India Billionaires List 2020 : नुकसान के साथ मुकेश अंबानी सबसे अमीर भारतीय, बायजू बने सबसे युवा अमीर https://ift.tt/35EuNKj

नई दिल्ली। फोर्ब्स इंडिया ने Forbes India Billionaires List 2020 2020 जारी करते हुए बताया है कि कोरोना वायरस की वजह से देश के बड़े कारोबारियों को बड़ा नुकसान उठाना पड़ा है। जिसकी वजह से देश में अरबपतियों की संख्या में गिरावट देखने को मिली है। नुकसान में रहने के बाद भी रिलायंस इंडस्ट्री के मालिक मुकेश अंबानी ( Mukesh Ambani Richest Indian ) सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि एशिया के भी सबसे अमीर इंसान बने हुए हैं। जबकि डीमार्ट के मालिक राधाकिशन दामनी ( DMart Radhakishan ) संपत्ती में बढ़त देखने को मिली है। इससे वो भारत के दूसरे सबसे अमीर उद्योगपति हो गए हैं। वहीं देश के सबसे युवा उद्योगपति बायजू रविंद्रन ( Byju ) बने हुए हैं।

देश में कम हो गए हैं अरबपति
- फोर्ब्स की लिस्ट के अनुसार भारत में मौजूदा अरबपतियों की संख्या अब सिर्फ 102 रह गई है।
- इससे पहले भारत में अरबपतियों की संख्या 106 थी।
- भारतीय अरबपतियों की सामूहिक संपत्ति 23 फीसदी कम रहकर 313 अरब डॉलर रह गई।
- सामूहिक संपत्ति में गिरावट का गिरावट का पांचवा हिस्सा अजीम प्रेमजी का है, जिन्होंने विप्रो को अपनी प्रॉपर्टी दान की है।
- डी-मार्ट के मालिक राधाकिशन दामनी संपत्ती की संपत्ति में उछाल के साथ 13.8 बिलियन डॉलर हुई।

अंबानी की संपत्ति में गिरावट
देश और एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी की संपत्ति में 13.2 अरब डॉलर की गिरावट देखने को मिली है। अब उनके पास कुल 36.8 अरब डॉलर संपत्ती बची है। मुकेश अंबानी ने रिलायंस को मार्च 2021 तक कर्जमुक्त बनाने का दावा किया था। जिसके वो रिलायंस प्लेटफाम्र्स के शेयरों को बेच रहे हैं। मुकेश अंबानी बीते तीन सप्ताह में करीब तीन कंपनियों फेसबुक, सिल्वर लेक और विस्टा पार्टनर्स को करीब 14 फीसदी के शेयर बेच दिए हैं। जिसके तहत करीब 60 हजार करोड़ रुपए मिले हैं। आरआईएल को मार्च 2021 तक कर्जमुक्त करने का वादा किया था। हालांकि, कंपनी दिसंबर 2020 तक ही कर्जमुक्त होती दिख रही है।

बायजू बने सबसे अमीर युवा
फोर्ब्स की लिस्ट के अनुसार देश के सबसे युवा अरबपति की बात करें तो बायजू मोबाइल ऐप के फाउंडर बायजू रविंद्रन बने हुए हैं। बायजू मोबाइल ऐप में फेसबुक के निवेशक भी शामिल है। फोर्ब्स के अनुसार रविंद्रन की कुल संपत्ति 1.8 अरब डॉलर है। फोर्ब्स इंडिया के अनुसार देश के टॉप-10 अरबपतियों में तीसरे नंबर पर हैं, शिव नडार 11.9 अरब डॉलर, चौथे नंबर पर उदय कोटक 10.4 अरब डॉलर, पांचवें नंबर पर गौतम अडानी 8.9 अरब डॉलर है। छठे नंबर पर सुनील मित्तल 8.8 अरब डॉलर, सातवें नंबर पर सायरस पूनावाला 8.2 अरब डॉलर, आठवें नंबर पर कुमार बिरला 7.6 अरब डॉलर, नौवें नंबर पर लक्ष्मी मित्तल 7.4 अरब डॉलर और दसवें नंबर पर 6.1 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ अजीम प्रेमजी हैं।


No comments:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages