तोक्यो, सात मार्च (एपी) रूस के खिलाफ कड़े प्रतिबंधों की बढ़ती मांग के बीच तेल की कीमत में 10 डॉलर प्रति बैरल से अधिक का उछाल आया और सोमवार को शेयर बाजार में तेजी से गिरावट आयी।
ब्रेंट कच्चा तेल सोमवार तड़के कुछ समय के लिए 10 डॉलर से बढ़कर लगभग 130 डॉलर प्रति बैरल हो गया।
इसके लिए रूस के खिलाफ कठोर प्रतिबंधों के बढ़ते आह्वान के बीच यूक्रेन में संघर्ष के गहराने को जिम्मेदार माना जा रहा है।
इस बीच, लीबिया की राष्ट्रीय तेल कम्पनी ने कहा कि एक सशस्त्र समूह ने दो महत्वपूर्ण तेल क्षेत्रों को बंद कर दिया था, जिसके बाद तेल की कीमतें बढ़ रही हैं।
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times https://ift.tt/jTNCyvl
No comments:
Post a Comment